नहीं रहे शोले के सुरमा भोपाली, 81 की उम्र में ली आखिरी सांस
बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर और मशहूर कॉमेडियन जगदीप की मृत्यु हो गयी,जगदीप 81 साल के थे। जगदीप कैंसर से पीड़ित थे और उम्र संबंधी समस्याओं से भी लड़ रहे थे। जगदीप का निधन बुधवार रात साढ़े आठ बजे हुआ और गुरुवार को सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।उनका जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था जगदीप ने 400 से भी अधिक फिल्मो में काम किया था जिनमे शोले भी है शोले में उनका किरदार शूरमा भोपाली काफी चर्चित रहा
बताते चले की वो बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जावेद और जेफरी नावेद जाफरी के पिता थे |
जगदीप के कुछ मशहूर फिल्म जिनमे उन्होंने काम किया था
जगदीप ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1951 में फिल्म 'अफसाना' से की थी जो बी आर चोपड़ा की फ़िल्म थी। इस फिल्म में जगदीप ने बतौर बाल कलाकार काम किया था।इसके बाद उन्होंने अब दिल्ली दूर नहीं,लैला मजनू, खिलौना, आइना, सुरक्षा, फिर वही रात, पुराना मंदिर, शहंशाह, अंदाज अपना अपना, चाइना गेट, कहीं प्यार ना हो जाए, बॉम्बे टू गोवा, मुन्ना, आर पार, दो बीघा जमीन और हम पंछी एक डाल के जैसी कई फिल्मों में काम किया था । वो शोले फ़िल्म में शूरमा भोपाली का अद्भुत किरदार किया था ।
जगदीप के चले जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

إرسال تعليق