एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे! STF की गाड़ी पलटने के बाद मुठभेड़ में मारा गया विकास दुबे।

एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे!  STF की गाड़ी पलटने के बाद मुठभेड़ में मारा गया विकास दुबे। आइये जानते है क्या है पूरा मामला 

Vikash Dubey Encounter


कानपुर : आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर है. सूत्रों ने दावा किया है इस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है. फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है.

गौरतलब है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ. बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे भाग निकला. घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है.

विडियो के जरिये पूरा मामला समझे 

 

Post a Comment

और नया पुराने