आपको बताते चले कि बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण के भयावह रूप को देखते हुए फिर से लॉक डाउन करने की घोषणा कर दी है जो आज यानी 16 जुलाई से 31 जुलाई तक ।इससे पहले राज्य के कई जिला अधिकारी अपने जिलो में लॉक डाउन की घोषणा पहले ही कर दी थी। लेकिन अब राज्य के मुख्यमंत्री ने अहम बैठक कर बिहार में फिर से लॉक डाउन करने का अहम फैसला लिया।
क्या खुला रहेगा और क्या नहीं
1. परिवहन सेवा, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे। ऑटो टैक्सी, हाथ रिक्सा चलती रहेंगी बस परिवहन पर पाबंदी है।
2. राज्य की सीमाएं पूरी तरह से सील रहेंगी।
3. सब्जी , मछली, अनाज, राशन और फल की ही दुकाने खुली रहेंगी।
4. न्यायिक कार्य दिशा-निर्देशों के अनुसार चलता रहेगा।
5. मालवाहक गाड़ियां चलती रहेंगी। पैसेंजर ट्रांसपोर्ट नही चलेंगी।
7. आवश्यक काम के लिए किसी पास की जरूरत नहीं होगी।
8. भारत सरकार द्वारा निर्देशित ट्रेन और हवाई यात्रा जारी रहेगी।
9. सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे, हालांकि रक्षा, सेंट्रल ऑर्म्ड फोर्स, ट्रेजरी, डिजॉस्टर मैनेजमेंट, पॉवर जनरेशन यूनिट, पोस्ट ऑफिस, नेशनल इफॉर्मेशन सेंटर को छूट रहेगी।
10. बैंक, ATM मशीन जैसे सुविधा सुुचाारु रुुप से पहले की तरह चलती रहेंगी।
ये महामारी बहुत भयावह रूप ले रही है अब तक भारत मे 9,70,169 लोग संक्रमित हुए और बिहार में अब तक 20,173 लोग संक्रमित होने की पुष्टि हुई है ।
क्या ये लॉक डाउन बिहार सरकार को पहले ही कर देनी चाहिए थी या नही ?
इसका जवाब आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते है।
जी हा बिहार सरकार को पहले ही बंद कर देना चाहिए था
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें