विश्वविद्यालयों में नए सेशन 2020-21 का ऐलान

विश्वविद्यालयों में नए सेशन 2020-21 का ऐलान


Corona virus की महामारी को देखते हुए ओर देश भर में स्कूल ओर कॉलेज को पिछले 4 महीने से बंद रखा गया है जिसके चलते अंतिम सत्र के परीक्षा होने या न होने पर लोग विचार कर रहे थे लेकिन MHRD और UGC की बैठक में ये  फैसला लिया गया है  की आखिरी सत्र की परीक्षाएं अवश्य होंगी ।

नए सेशन 2020- 2021 की शुरुवात नवंबर से होगी । मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को मंत्रालय, यूजीसी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है कि नीट 2020 और जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट आने तक सभी विश्वविद्यालयों को अपनी एडमिशन विंडो ओपन रखनी होगी, ताकि कोई भी छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने से वंचित न रहे ।

मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को ये भी निर्देश दिये है की वो 15 अक्टूबर तक इसे जारी कर दे ।

Post a Comment

أحدث أقدم