देवघर में श्रावणी मेला और कैमूर पहाड़ पर स्तिथ गुप्ता धाम यानी गुप्तेश्वर धाम के दर्शन पर रोक लगा दिया गया है
कोरोना काल में संक्रमण अधिक ना फैले इसको ध्यान मैं रखते हुए इस साल देवघर में लगने वाले श्रावणी मेला को स्थगित कर दिया गया है. जिसके चलते इस साल देवघर मैं कोई भक्त बाबा के दर्शन नही कर पाएंगे ।
हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि देवघर या दुमका की सीमा में किसी भी राज्य की बस को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. साथ ही शिवगंगा में किसी को स्नान करने की इजाजत नहीं होगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन में पूरे देश से लाखों श्रद्धालु बाबा धाम दर्शन करने आते है। जिसके चलते ये निर्णय लिया गया है।
इसी तरह बिहार के कैमूर पहाड़ पर स्तिथ गुप्ता धाम में लाखो भक्त बाबा के दर्शन करने आते है जिससे कोरोना के फैलना का संभावना अधिक हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने भी बाबा के दर्शन पर रोक लगा दिया गया है ।

إرسال تعليق