चीन को एक ओर झटका , आईफोन बनाने वाली कम्पनी Pegatron भारत में प्लांट लगाएगी

पूरी दुनिया कोरोना के चपेट में है और  पूरी  दुनिया इसका जिम्मेदार चीन को मां रहा है कि कोरोना उसके ही लैब से निकला है। कई देश ने बहिष्कार करने शुरु कर दिया है । तो वही हमारे भारत ने भी चीन के 59 एप्प को बैन कर दिया है । 

अमेरिका और चीन  के बीच जारी तनाव और अमेरिकी सरकार द्वारा वहां की कंपनियों पर बढ़ते दबाव से ये कंपनियां भविष्य को लेकर सतर्क हैं। और ये भारत की और अपना भविष्य देख रही है । पेगाट्रॉन एप्पल की उन सहायक कंपनियों की कतार में शामिल हो गई है, जो भारत में अपना प्लांट लगाना चाहती हैं । Pegatron जो Apple की सबसे बड़ी असेंबली पार्टनर है। 
केंद्र सरकार ने देश को दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए 6.6 बिलियन डॉलर  की घोषणा की थी। इस योजना के तहत सरकार ने वित्तीय इंसेंटिव और रेडी-टू-यूज मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स उपलब्ध कराने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही भारत में विदेशी टेक निवेश का लाइन लग गया है। ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स एसेंबलर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप और विस्ट्रॉन कॉर्प पहले ही भारत में अपना प्लांट लगा चुकी हैं। यह दोनों कंपनियां भी आईफोन हैंडसेट का निर्माण करती हैं। फॉक्सकॉन ने हाल ही में दूसरा प्लांट लगाने की घोषणा की है।

Post a Comment

और नया पुराने