दुनिया में एक और कोरोना वैक्सीन के टेस्ट में सफलता

ये कमाल अमेरिका की Moderna Inc  कम्पनी ने कर दिखाया है । जहाँ पहले रूस ने दावा किया था कि वो सफलतापूर्वक वैक्सीन ट्रायल पूरी कर चुका है । वही अमेरिका की कंपनी Moderna Inc की वैक्सीन mRNA-1273 अपने पहले ट्रायल में पूरी तरह से सफल रही है। इसके बाद बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर खुशी जताई है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट किया और लिखा कि 'वैक्सीन पर बहुत अच्छी खबर। ट्रंप ने अपने ट्वीट में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी । Moderna Inc के पहले टेस्‍ट में 45 स्वस्थ लोगो को शामिल किया गया था जिनके उम्र  18 से 55 साल के बीच था। पहला ट्रायल का परिणाम सफल रहा है। 

इसके कोई साइड इफेक्ट्स नही 

ट्रायल में ये देखा गया है कि डोज देने के बाद कई लोगो को हल्की थकान , शरीर में दर्द और सिर दर्द हुआ और 40% लोगो को हल्का बुखार महसूस हुआ ।

मॉडर्ना  कंपनी के अनुसार, 27 जुलाई को लेट स्टेज ट्रायल को शुरू कर सकती है। मॉडर्ना ने कहा कि वह अमेरिका के 87 लोकेशन पर इस वैक्सीन के ट्रायल शुरू  करने  का आयोजन करेगी। तीसरे चरण के ट्रायल के सफल होने के बाद कंपनी कोई बड़ी घोषणा कर सकती है।



Post a Comment

أحدث أقدم