बिहार में मौत का कहर ,कोरोना के साथ साथ अब बिजली ने मचाया तांडव



बिहार में मौत थमने का नाम नही ले रही है अभी लोग कोरोना की  मार सहने में असमर्थ है और इसी बीच शुक्रवार को 3 बजे बिजली गिरने से 2 लोगो की मौत हो गयी है । ये घटना रोहतास जिले के बिक्रमनगंज थाना क्षेत्र के कंडाडीह गाँव की है 
कंडाडीह गाँव के निवासी कमलेश कुमार सिंह अपने  खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक ठनका गिरने से उनकी मौत हो गयी । वही कोचस के कुछीला गांव की किशोरी रेणु कुमारी जिनके पिता का नाम सुनील कुमार साह है । उसकी भी मौत ठनका गिरने से मौत हो गयी । बिजली गिरने की सूचना पहले ही  बिहार सरकार जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आपदा शाखा प्रबंधन रोहतास की ओर से दे दी गयी थी ।
बिहार में अब तक कुल 83 लोगो कि मौत बिजली गिरने से हो चुकी है 
संभावना है की अभी कुछ दिनों तक ये स्थिती बनी रहेगी इसलिए ज्यादा से ज्यादा घर पर रहने की कोशिश करे और बारिश के वक़्त पेड़ का सहारा न ले  

Post a Comment

और नया पुराने