कोरोना को देखते हुए रोहतास के जिला अधिकारी ने किया आदेश जारी
कोरोना संक्रमण को देखते हुए रोहतास जिले के जिला अधिकारी ने शुक्रवार को बैठक में फैसला लिया की जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोगों के प्रवेश पर रोक लगा दिया जाए। बिना अनुमति के बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। शुक्रवार को डीएम पंकज दीक्षित अपने कार्यालय कक्ष में जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में निर्देश जारी की है। कार्यालय से बाहर कोई लॉकडाउन नहीं रहेगा। आम दिनों की तरह ही लोग बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए खरीदारी करेंगे। लेकिन सरकारी कार्यालयों में पांच दिनों तक कोई भी बाहरी व्यक्ति निजी कार्य के लिए भी नहीं जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सूचना जनसंपर्क अधिकारी प्रेमकांत सूर्य ने कहा कि सभी कार्यालयों के प्रधान कार्यालय कर्मियों को प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्त करेंगे।
जिले के सभी नगर निकायों में मास्क नहीं पहनने वाले के खिलाफ अभियान चलेगा। अभियान लगातार चलाने का निर्देश दिया गया है। निगर निकायों में कार्यपालक अधिकारियों को मॉस्क उपलब्ध किया गया है। जो व्यक्ति मॉस्क नहीं पहनेंगे उनसे जुर्माना वसूलने के साथ मास्क उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

إرسال تعليق