बच्चन परिवार कोरोना की चपेट में

बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कोरोना रिपोर्ट बीते कल रात को पॉजिटिव आया और साथ ही उनके बेटे अभिषेक बच्चन का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया था । यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। फिलहाल वो मुंबई के  नानावती अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और चिंता की कोई बात नहीं है।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन  की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अमिताभ बच्चन की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। जबसे ये सूचना मिली है तबसे पूरे देश भर में इनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है और तो और हवन भी किया जा रहा है। 

Post a Comment

أحدث أقدم