माझंर कुंड जलप्रपात में स्नान करने के दौरान डूब कर तीन युवकों की मौत

सासाराम के ताराचंडी धाम के समीप कैमूर पहाड़ी स्थित माझंर कुंड जलप्रपात में स्नान कर रहे  तीन युवकों की डूब कर मौत हो गई है।  


तीनों युवक सासाराम के निवासी है। दरिगांव थाना प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि तीनो युवको का शव माझंर कुंड़ के पानी में फंसा हुआ मिला ।तीनो  युवक रविवार को अपने अन्य दोस्तो के साथ माझंर कुड में पिकनिक मनाने के लिए आये हुए थे ।  लेकिन, रात को घर ना आने के कारण परिजनों ने सोमवार को खोजबीन शुरू की। परिजन ढूंढते ढूंढते माझंर कुंड जा पहुंचे । जहां पानी में उन तीनो का शव पड़ा मिला । इतने मौते हो जाने के बाद भी लोग वहाँ जाने से  नही घबरा रहे है । 

Post a Comment

और नया पुराने